लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 ₹1.43 लाख लाभ, शिक्षा सहायता और विवाह शर्त पर अंतिम भुगतान

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में ₹1,43,000 का लाभ कैसे लें ?

इस योजना में पात्र बालिकाओं के नाम पर लगभग ₹1.43 लाख तक की आर्थिक सहायता अलग-अलग शैक्षणिक चरणों में दी जाती है। लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल पर समग्र आईडी या आवेदन नंबर से अपना नाम और आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह योजना 2007 में शुरू की गई पुरानी योजना का ही एक उन्नत रूप…

इस योजना में पात्र बालिकाओं के नाम पर लगभग ₹1.43 लाख तक की आर्थिक सहायता अलग-अलग शैक्षणिक चरणों में दी जाती है। लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल पर समग्र आईडी या आवेदन नंबर से अपना नाम और आवेदन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यह योजना 2007 में शुरू की गई पुरानी योजना का ही एक उन्नत रूप है। मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 (₹1,43,000 वाली योजना) राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बालिका कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 ₹1.43 लाख लाभ, शिक्षा सहायता और विवाह शर्त पर अंतिम भुगतान

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की राशि पात्रता पूरी होने पर DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत सरकारी सब्सिडी और लाभ (जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, एलपीजी सब्सिडी) सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं, ताकि बिचौलियों को खत्म किया जा सके, पारदर्शिता बढ़े और देरी व भ्रष्टाचार रुके।

साथ ही, लाभार्थी लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र और योजना कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं तथा पेंशन/लाभ आईडी की जानकारी भी पोर्टल पर आसानी से देख सकते हैं, जिससे उन्हें भुगतान, लाभ और योजना की पूरी स्थिति की अपडेट मिलती रहती है।


MP लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 क्या है? बेटियों को मिलने वाले फायदे

  • मध्य प्रदेश में लिंग अनुपात को सुधारना।
  • लोगों में लड़कियों के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाना।
  • समाज में लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
  • जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना।
  • परिवार नियोजन को बढ़ावा देना और दो बेटियों के बाद बेटे की उम्मीद को कम करना।
  • लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव बनाना।
  • Female foeticide और infanticide को रोकना।
  • लड़कियों के विकास के लिए सकारात्मक और सहायक वातावरण बनाना।
  • बाल विवाह को रोकना और कानूनी आयु में विवाह को बढ़ावा देना।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में कितने पैसे मिलते हैं?

  • ₹1,43,000 का आश्वासन प्रमाण—पत्र सरकार नामांकित बालिका के नाम पर जारी करती है।
  • Class 12 के बाद यदि बालिका Graduation / Professional courses (minimum 2 years) में प्रवेश लेती है, तो ₹25,000 दो बराबर किस्तों में दी जाती है: एक पहली वर्ष में और एक अंतिम वर्ष में।
  • Higher Education Fees: सरकार बालिकाओं की tuition fees का भुगतान करेगी।
  • Final Payment: 21 वर्ष की आयु पूरी करने पर, Class 12 के बाद और कानूनी आयु में विवाह करने पर ₹1,00,000 की राशि भुगतान की जाएगी।

लाड़ली लक्ष्मी योजना पैसे कब मिलेंगे? कक्षा अनुसार छात्रवृत्ति व भुगतान चरण

Educational StageAssistance Amount
Admission in Class 6₹2,000
Admission in Class 9₹4,000
Admission in Class 11₹6,000
Admission in Class 12₹6,000
Graduation / Professional Course₹25,000 (2 installments)
On completing 21 years₹1,00,000

Note: राशि का उपयोग लड़की की उच्च शिक्षा या विवाह के लिए किया जा सकता है।


लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे मिलेगा? पूरी पात्रता व शर्तें

Normal Cases:

  • लड़की बालिका का जन्म 1st January 2006 या उसके बाद हुआ हो।
  • लड़की का पंजीकरण स्थानीय Anganwadi center में होना चाहिए।
  • माता-पिता Madhya Pradesh के निवासी होने चाहिए।
  • माता-पिता income tax payer नहीं होने चाहिए।
  • दो या कम बच्चों वाले परिवारों में माता-पिता ने family planning अपनाया हो।
  • प्रथम पुत्री पात्र है, भले ही परिवार नियोजन न किया गया हो।
  • द्वितीय पुत्री के लिए परिवार नियोजन अपनाना अनिवार्य।

Special Eligibility Cases:

  • अधिकतम 2 बच्चों वाले परिवार में यदि माता या पिता का निधन हो, तो लड़की का पंजीकरण जन्म के 5 साल तक किया जा सकता है।
  • यदि माता-पिता ने पुनर्विवाह किया और पहले से 2 बच्चे हैं, तो दूसरी शादी की लड़की पात्र नहीं होगी।
  • यदि पहली डिलीवरी में 3 बेटियां एक साथ जन्म लें, तो सभी को योजना के लाभ मिलेंगे।
  • जेल में रहने वाली महिलाओं की बेटियां पात्र हैं।
  • बलात्कार पीड़ित महिलाओं की बेटियों को भी लाभ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य कारणों से परिवार नियोजन न कर पाने वाले परिवारों के लिए Collector 2 साल तक की अनुमति दे सकता है।
  • विलंबित आवेदन विशेष मामलों में District Collector द्वारा मंजूर या अस्वीकार किए जाएंगे।
  • Orphanages / Shelter homes में रहने वाली लड़कियों के लिए:
    • आवेदन 1 साल के भीतर करना होगा, और लड़की की उम्र 5 साल से अधिक न हो।
    • गोद ली गई लड़की के लिए आवेदन adoption के 1 साल के भीतर करना अनिवार्य है।

Ladli Laxmi Yojana में नाम कैसे चेक करें? ऑनलाइन आवेदन व स्टेटस प्रक्रिया

  1. Visit the official portal.

  2. Click on “Apply Now”.

  3. Accept the Self-Declaration.

  4. Enter the Girl Child and Family Samagra ID.

  5. Fill in all the required information.

  6. Upload the necessary documents.

  7. Submit the application.


लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र व कार्ड कैसे निकाले? जरूरी दस्तावेज़ सूची

  • लड़की बालिका का Samagra ID
  • परिवार का Samagra ID
  • लड़की बालिका का parents के साथ फोटो
  • Family Planning Certificate (यदि लागू हो)

Ladli Laxmi Yojana दस्तावेज़ कैसे अपलोड करें? प्रमाण पत्र डाउनलोड गाइड

  • स्वीकार्य फ़ॉर्मेट: JPG / JPEG / PNG / GIF
  • फ़ाइल का आकार: 40 KB से 200 KB
  • अन्य फ़ॉर्मेट स्वीकार्य नहीं होंगे

आधिकारिक पोर्टल: Ladli Laxmi Yojana Official Portal

District Collector / Child Welfare Office – स्थानीय कार्यालय से संपर्क करें

Madhya Pradesh Ladli Laxmi (Girl Child Promotion) Rules, 2020


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

Q1. मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?

लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली एक सामाजिक एवं आर्थिक सहायता योजना है। इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनकी शिक्षा में मदद करना और भविष्य को सुरक्षित बनाना है। योजना के तहत बालिकाओं को अलग-अलग शैक्षणिक चरणों में आर्थिक सहायता और निर्धारित शर्तें पूरी होने पर अंतिम वित्तीय लाभ दिया जाता है।

Q2. लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

मध्य प्रदेश की मूल निवासी बालिकाएँ, जिनके माता-पिता योजना की पात्रता शर्तें पूरी करते हैं (आय सीमा, अधिकतम बच्चों की संख्या, जन्म पंजीयन आदि), इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

Q3. लाड़ली लक्ष्मी योजना में अपना नाम कैसे चेक करें?

आधिकारिक लाड़ली लक्ष्मी पोर्टल पर जाकर “हितग्राही सूची / आवेदन स्थिति” में बालिका का नाम, समग्र आईडी या आवेदन नंबर डालकर नाम चेक किया जा सकता है।

Q5. लाड़ली लक्ष्मी का प्रमाण पत्र कैसे निकाले?

लाड़ली लक्ष्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर “प्रमाण पत्र डाउनलोड” विकल्प से समग्र आईडी या पंजीयन नंबर डालकर प्रमाण पत्र निकाला जा सकता है।

Q6. लाड़ली लक्ष्मी के पैसे कब मिलेंगे?

योजना की राशि निर्धारित कक्षा में प्रवेश या पात्रता पूरी होने पर DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान की तिथि अलग-अलग चरणों के अनुसार होती है।

Q7. लाड़ली लक्ष्मी योजना का कार्ड कैसे निकाले?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर हितग्राही लॉगिन से लाड़ली लक्ष्मी कार्ड / प्रमाण पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है।

Q8. लाड़ली लक्ष्मी पेंशन आईडी कैसे चेक करें?

समग्र पोर्टल या लाड़ली लक्ष्मी वेबसाइट पर समग्र आईडी / आवेदन नंबर डालकर लाभार्थी की जानकारी और संबंधित आईडी देखी जा सकती है।

Q9. लाड़ली लक्ष्मी योजना की उम्र सीमा क्या है?

Normal cases: लड़की का जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद
Special cases: जन्म के 5 साल के भीतर आवेदन किया जा सकता है (जैसे माता या पिता की मृत्यु, orphan, shelter home)

Q10. लाडली लक्ष्मी योजना mp 2.0 में कितने पैसे मिलते हैं?

सरकार नामांकित लड़की के लिए कुल ₹1,43,000 तक की राशि देती है:
शैक्षणिक चरण राशि:
* Class 6 – ₹2,000
* Class 9 – ₹4,000
* Class 11 – ₹6,000
* Class 12 – ₹6,000
* Graduation / Professional Course (2 Installments) – ₹25,000
* 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर (Class 12 के बाद और कानूनी विवाह) – ₹1,00,000
नोट: राशि का उपयोग लड़की की उच्च शिक्षा या विवाह के लिए किया जा सकता है।


ऐसी ही केंद्र व राज्य सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी आपको हमारी वेबसाइट gramg.in पर मिलती रहेगी।

Share this Scheme:
WAFBX
Link Copied!