ABOUT US

ज़मीनी अनुभव से तैयार सरकारी योजनाओं की भरोसेमंद जानकारी

GRAMG.in क्या है?

GRAMG.in एक स्वतंत्र हिंदी सूचना वेबसाइट है जो भारत सरकार और राज्य सरकारों की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को सरल, स्पष्ट और उपयोगी (Actionable) जानकारी में बताता है।

हम सिर्फ सरकारी दस्तावेज़ों की नकल नहीं करते। हमारी जानकारी उस व्यक्ति द्वारा तैयार की जाती है जिसने अनेक सरकारी योजनाओं को गाँवों में, खेतों में, निर्माण स्थलों पर, और SHG बैठकों में ज़मीन पर काम करते हुए देखा, फिल्माया, फोटोग्राफ और डॉक्यूमेंट किया है।

यही हमें दूसरी सरकारी जानकारी वेबसाइटों से अलग करता है।

About Anand Parmar

Development Communication Specialist | Visual Documentation Expert | Freelancer

Portfolio: vibrantideas.net

मैंने पिछले 25+ वर्षों में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय NGOs के साथ काम करते हुए दर्जनों सरकारी और विकास परियोजनाओं को उनके कागज़ी स्वरूप से ज़मीनी क्रियान्वयन तक नज़दीक से देखा, समझा और उनके प्रभाव (impact) की फोटोग्राफी एवं फिल्मांकन किया है।

यह अनुभव मुझे वह समझ देता है जो किसी भी कंटेंट फार्म या AI-जनित वेबसाइट को नहीं मिल सकती — योजना कागज़ पर क्या है, और ज़मीन पर उसका वास्तविक प्रभाव क्या होता है, इसके बीच का फ़र्क।

Professional Experience

संयुक्त राष्ट्र (United Nations)

UN के लिए 1 वर्ष अनुबंधित फोटोग्राफर — भारत की सामाजिक विकास परियोजनाओं का वैश्विक मानकों पर विजुअल डॉक्यूमेंटेशन।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय NGOs

AFPRO, CARD, XIDAS, Fairtrade International सहित भारतीय और विदेशी संगठनों के साथ 25+ वर्षों में Development Communication, Field Documentation एवं Project Impact Reporting

कॉर्पोरेट CSR परियोजनाएँ

Anandana Coca-Cola Foundation, Mahindra RISE जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट CSR कार्यक्रमों की फील्ड डॉक्यूमेंटेशन और प्रभाव रिपोर्टिंग।

Project Completion Reports

सरकारी और विकास योजनाओं के ज़मीनी कार्यान्वयन के बाद उनकी विस्तृत रिपोर्टों के लिए Print Publication Design, Photo Documentation, Video Production एवं Visual Storytelling

SHG Dashboard Website

Urban Development Authority, Jabalpur के लिए Self Help Groups के डेटा प्रबंधन और ट्रैकिंग हेतु समर्पित वेब पोर्टल का विकास।

हमारा अनुभव — ज़मीनी कार्य (Field Documentation)

इन वीडियो डाक्यूमेंट्री निर्माण के कई चरण होते हैं। पहले योजना को समझना, stakeholders से कई चरणों में मुलाकात कर के फील्ड पर किए गए क्रियान्वयन, उसके प्रभाव को देखना, लाभार्थियों से मुलाकात, उनके अनुभव रिकॉर्ड करना एवं एक स्क्रिप्ट के माध्यम से पूरी जानकारी की वीडियो डाक्यूमेंट्री फ़िल्म में प्रस्तुत करना।

इन projects के लिए आनंद परमार ने भारत के राज्यों के कई जिलों की यात्रायें की है जैसे की

  • तिरुपुर, तमिलनाडु के जैविक कपास से यूरोप के brands के लिए रेडीमेड गारमेंट निर्माता।
  • कच्छ, गुजरात के जैविक कपास की खेती करने वाले किसान
  • घुघरी, जिला मंडला, मध्यप्रदेश के जंगल हनी निकालने वाले आदिवासी
  • रणथंभौर, राजस्थान के पास के ग्रामीण क्षेत्र
  • हरपालपुर, मध्यप्रदेश के सूखाग्रस्त गाँव

नीचे दिए गए कुछ videos में आप उन परियोजनाओं के impact की झलक देख सकते हैं ।

जल संरक्षण परियोजना — Ranthambore | AFPRO & Coca-Cola Foundation
भूमिका: Water Conservation Project Impact Video Documentary

जंगल हनी — SHG एवं Farmer Produce Organisation | NGO CARD, Bhopal
भूमिका: वीडियो प्रोडक्शन, SHG डॉक्यूमेंटेशन एवं किसान समूह रिपोर्टिंग

Fairtrade Impact — कपास किसानों के बच्चों की शिक्षा | ग्राम करही, मध्य भारत
भूमिका: Fairtrade International Premium Money Impact Documentary

हरपालपुर जल संरक्षण परियोजना | AFPRO & Mahindra RISE Foundation
भूमिका: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट वीडियो डाक्यूमेंट्री एवं फोटोग्राफी

हमारा उद्देश्य

भारत में लाखों पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते — सिर्फ इसलिए क्योंकि बहुत सी जानकारी जटिल भाषा में है, बिखरी हुई है, या समझ में नहीं आती।

GRAMG.in का उद्देश्य है — इस खाई को पाटना।

हम विशेष रूप से ग्रामीण, अर्ध-शहरी और हिंदी भाषी पाठकों के लिए सामग्री तैयार करते हैं — वे नागरिक जो स्मार्टफोन पर सरकारी योजनाओं की जानकारी खोज रहे हैं।

हम जानकारी कैसे तैयार करते हैं — सम्पादकीय नीति

  • आधिकारिक स्रोत सबसे पहले — सभी जानकारियाँ india.gov.in, mygov.in, संबंधित मंत्रालयों की वेबसाइट और Gazette Notifications से ली और सत्यापित की जाती हैं।
  • स्पष्ट संरचना – पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी भ्रामक दावे के स्पष्ट चरणों में प्रस्तुत किया जाता है।
  • ज़मीनी हकीकत- 25 वर्षों के फील्ड अनुभव के आधार पर यह भी समझाने का प्रयास किया जाएगा कि योजना व्यवहार में कैसे काम करती है।
  • आधिकारिक लिंक अनिवार्य – हर योजना के साथ सरकारी आवेदन पोर्टल का सीधा लिंक दिया जाता है।
  • नियमित अपडेट — योजना में कोई भी बदलाव आने पर सामग्री अपडेट की जाती है।

पारदर्शिता

विषयहमारी स्थिति
क्या यह सरकारी वेबसाइट है?नहीं — यह एक स्वतंत्र सूचना वेबसाइट है
किसी सरकारी विभाग से संबद्ध?नहीं
आवेदन में मदद के लिए शुल्क?कभी नहीं — Zero Fees Policy
जानकारी का स्रोतआधिकारिक सरकारी पोर्टल एवं Gazette Notifications
अंतिम सत्यापन कहाँ करें?संबंधित सरकारी वेबसाइट पर अवश्य करें

GRAMG.in पर प्रकाशित सामग्री सामान्य नागरिक जागरूकता उद्देश्यों के लिए है। यह किसी सरकारी मंत्रालय या विभाग का आधिकारिक संचार नहीं है। किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम सत्यापन अवश्य करें।


संपर्क करें

यदि किसी जानकारी में त्रुटि मिले, कोई सुझाव हो, या किसी योजना के बारे में प्रश्न हो:

Email: contact.gramg [at] gmail.com
📍 Location: Jabalpur, Madhya Pradesh
📎 Freelance Portfolio: vibrantideas.net